ताजा खबर

कांग्रेस का आज से छत्तीसगढ़ में नेशनल टेलेंट हंट
07-Nov-2025 5:46 PM
 कांग्रेस का आज से  छत्तीसगढ़ में नेशनल टेलेंट हंट

 न‌ए प्रवक्ता चुनने 35 सदस्यीय समिति गठित 

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 07 नवम्बर  प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन में न‌ए प्रवक्ता शामिल करने आज से टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए पीसीसी ने इसे शुरू करते संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला के संयोजकत्व में 35 सदस्यीय  चयन समिति का गठन किया है। इनमें 9 प्रदेश और शेष जोनल समिति में शामिल किए गए हैं।

अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी देश के युवाओं को जो कांग्रेस की रीति नीति विचारधारा में भरोसा रखती है उनको मंच प्रदान करेगी। उनमें क्षमता होगी तो जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ में भी हम प्रतिभाशाली युवाओं से आवेदन करने के लिए आमंत्रित करते है आज से पंद्रह दिनों तक ऑन लाइन आवेदन कर के कोई भी युवा इस अवसर का लाभ ले सकता है।


अन्य पोस्ट