ताजा खबर
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी ख़राबी से 100 से ज़्यादा फ्लाइट्स में देरी
07-Nov-2025 10:38 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शुक्रवार ( 7 नवंबर 2025) को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई. एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम में तक़नीकी दिक्कतें होने की वजह से ये समस्या आई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस ख़राबी को ठीक करने का काम हो रहा है.
एनसीआर का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. यहां से हर दिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है.
पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक़ गुरुवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ऑटोमैटिक तरीके से फ्लाइट प्लान नहीं कर पा रहा था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


