ताजा खबर

मेकाहारा के गेट के पास डस्टबीन में नवजात का शव मिला
07-Nov-2025 9:14 AM
मेकाहारा के गेट के पास डस्टबीन में नवजात का शव मिला

रायपुर, 7 नवंबर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में नवजात शिशु का शव मिला।  मौदहापारा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से लाश छोड़ने वाले की पहचान कर रही है। अज्ञात लोग यह शव को  पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में फेंक गए थे। डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।


अन्य पोस्ट