ताजा खबर
धान खरीदी : एक लाख अतिरिक्त किसानों का पंजीयन
06-Nov-2025 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धान का रकबा बढ़ा-साय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी के लिए इस साल एक लाख अतिरिक्त किसानों का पंजीयन हुआ है।
साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एग्रीस्टैक से किसानों का पंजीयन हो रहा है, और इस साल पिछले साल के मुकाबले एक लाख अतिरिक्त किसानों का पंजीयन हुआ है।
सीएम ने कहा कि धान के रकबे में कम,या ज्यादा की शिकायत आई थी जिसे सुधार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन रही है। बिहार की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


