ताजा खबर

महिला क्रिकेट की फिजियो आकांक्षा को 10 लाख मिलेंगे
05-Nov-2025 9:53 PM
महिला क्रिकेट की फिजियो आकांक्षा को 10 लाख मिलेंगे

सीएम ने की घोषणा 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 5 नवंबर। 
रायपुर की आकांक्षा सत्यवंशी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजय में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वे टीम की फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ थीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी इस सफलता को प्रदेश की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया है।

 


अन्य पोस्ट