ताजा खबर
अकबर की तबीयत बिगड़ी
05-Nov-2025 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर,5 नवंबर। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तबीयत बिगड़ने के बाद हैदराबाद ले गए हैं। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अकबर के करीब सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री पिछले कुछ समय से पीलिया से पीड़ित थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया, और एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि अकबर की तबीयत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


