ताजा खबर

बिहार से लौट रहे प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता
05-Nov-2025 5:15 PM
बिहार से लौट रहे प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता

नबीन के पक्ष में डटे हुए थे 

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 5 नवंबर।  प्रदेश भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से लौट रहे हैं। उन्होंने पटना के बाँकीपुर विधानसभा प्रत्याशी व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के विधानसभा में प्रचार किया। 

इनमें प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सी आई डी सी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर, खैरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह वहां डटे हुए हैं।

रायपुर ज़िला महामंत्री अमित मैसरी, भाजयुमो के मनीष पाण्डेय, अनमोल झा, सिद्धांत शर्मा, प्रखर मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्त्ताओं को मंडलो की ज़िम्मेदारी दी गई है। बाँकीपुर विधानसभा के चर्चित शहर के चिरेयाटांड मण्डल चांदमारी रोड, कुम्हारटोली, खास महल, करबिगहिया, विग्रहपुर शक्तिकेन्द्रों की प्रमुख ज़िम्मेदारी संजुनारायण सिंह ठाकुर व विक्रांत सिंह को दिया गया है। 

स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ पिछले 15 दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता के पक्ष में ज़ोरदार प्रचार-प्रचार करते हुए राजग की बिहार में फिर से सरकार बनाने के लिए जुटे हुए हैं।  छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर अपने सांगठनिक अनुभव का लाभ उठाते हुए पूर्ण सफल रणनीति के साथ प्रचार-प्रसार में निकलते हैं। जिसका लाभ आम जनमानस तक सीधे भाजपा कार्यकर्ताआंे की सीधे पहंुच व प्रत्याशी का मतदाता से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी बात रखना सुगम हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरूण साव ने के साथ संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित अनेकों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को बिहार चुनाव में पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर राजग उम्मीदवार व छत्तीसगढ़ प्रदेष भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। बांकीपुर विधानसभा के अन्तर्गत चिरैयाटांड मण्डल के 40 बूथों मंे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात एक कर प्रचार व प्रसार कर रहे हैं।

चिरैयाटांड मण्डल अंतर्गत चांदमारी रोड, कुम्हारटोली, खास महल, करबिगहिया, विग्रहपुर शक्तिकेन्द्रों में भाजपा के पूरी उर्जा के साथ प्रचार प्रसार देख स्थानीय नागरिक भी वर्तमाना वातावरण भाजपा के पक्ष मंे होना मान रहे हैं।  ठाकुर के साथ स्थानीय सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। ठाकुर ने बिहार में फिर से ऐतिहासिक जीत के साथ राजग की सरकार बनने जा रही है। बिहार का पूरा वातावरण इन दिनों राजग के पक्ष में दिखता है।


अन्य पोस्ट