ताजा खबर
पुलिस की डिजीटल प्रदर्शनी,दंड से न्याय के दृष्टिकोण पर
03-Nov-2025 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अक्टूबर। राज्योत्सव, 2025 में पुलिस विभाग ने तकनीकी माध्यमों से अपनी उपलब्धियों सहित नवीन कानूनी प्रावधानों को डिजीटल अंदाज में पेश किया है।
पुलिस ने इस बार दंड से न्याय के दृष्टिकोण पर आधारित नवीन कानूनों का प्रदर्शनी लगाया है।
देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को आघुनिक व पारदर्शी बनाने की दिशा में किये गये सुधारों को पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा विशेष रुप से प्रदर्शित किया गया है।
इस प्रदर्शनी में पुलिस विभाग, डॉयल. 112, सीन ऑफ क्राइम यूनिट, हास्पिटल, एफएसएल, अभियोजन, जिला न्यायालय, कारागृह, उच्च न्यायालय के स्टाल लगाये गये हैं। न्याय व्यवस्था के उक्त पांच प्रमुख स्तंभों की कार्य प्रणाली को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया जाकर प्रदर्शनी को जीवंतता प्रदान करने प्रयास किया गया है, जो रोचक व आकर्षक है। प्रदर्शनी में तकनीकी अनुसंधान और समन्वय के माध्यम से अपराध जॉच और न्यायालयीन प्रकिया को सटीकता के साथ प्रस्तुत किया गया है। अभियोजन और न्यायिक कार्यवाहियों की आनलाईन ट्रैंक्रिग प्रणाली को भी प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी देखने आने वाले नागरिकों और छात्र छात्राओं के लिए क्विज व खेल.खेल में कानून को समझाने का एक अच्छा प्रयास किया गया है, जिसमें रोचक इंटरएक्टिव कार्यक्रम रखे गये हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से नवीन अपराधिक कानूनों के प्रावधानों को सरल और रोचक तरीके से समझाया जा रहा है। रविवार को पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


