ताजा खबर

25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है- डेका*
02-Nov-2025 10:53 PM
25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है- डेका*

रायपुर, 02 नवम्बर। राज्योत्सव के दूसरे दिन के आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका मुख्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है।


श्री डेका ने ने राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, तथा राज्य निर्माण का स्वप्न देखने और उसे साकार करने के लिए संघर्ष करने वाले सभी महापुरुषों को नमन किया।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, जनजातीय समाज, महिलाएं और युवा वर्ग सशक्त हो रहे हैं।
स्वागत उद्बोधन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉक्टर रोहित यादव ने दिया। आभार प्रदर्शन संचालक विवेक आचार्य ने किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले गायक आदित्य नारायण, पद्मश्री डोमार सिंह सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
 कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट