ताजा खबर

खेसारी लाल यादव के लिए पवन सिंह चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं, उन्होंने खुद बताया
01-Nov-2025 8:13 PM
खेसारी लाल यादव के लिए पवन सिंह चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं, उन्होंने खुद बताया

भोजपुरी फ़िल्मों के कलाकार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने छपरा में खेसारी लाल यादव के लिए चुनावी प्रचार करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है.

एक पत्रकार ने पवन सिंह से सवाल किया था कि "खेसारी लाल यादव के समर्थन में प्रचार करने जाएंगे? वो आपके यहां गए थे."

इस पर उन्होंने कहा, "पार्टी का जैसा भी आदेश होगा, वैसा किया जाएगा."

इसके अलावा पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर भी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, "15 साल पहले का बिहार देखिए और आज का देखिए, फ़र्क है या नहीं? है ना. विकास क्या है क्या नहीं, सब दिखेगा."

भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं. वह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट