ताजा खबर

बिहार चुनाव: प्रियंका गांधी ने कहा- एनडीए 10 हज़ार दे रही है तो ले लो, लेकिन…
01-Nov-2025 8:12 PM
बिहार चुनाव: प्रियंका गांधी ने कहा- एनडीए 10 हज़ार दे रही है तो ले लो, लेकिन…

बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एनडीए के चुनावी वादों पर तंज कसा है.

प्रियंका गांधी ने कहा, "बिहार में सालों से एनडीए की सरकार रही है, आपके लिए क्या किया, और अब चुनाव आने वाला है तो एलान कर दिया कि लो 10 हज़ार रुपये ले लो."

उन्होंने कहा, "बीजेपी-एनडीए वाले 10 हज़ार रुपए दे रहे हैं. वो पैसा लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो, वोट खरीदने मत दो."

वहीं बिहार के गोपालगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा में कहा, "अभी अभी एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के बैंक खातों में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी ने 10 हज़ार रुपये ट्रांसफर किए हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बनी तो वो किसानों के लिए कैश की योजना लाएगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट