ताजा खबर

आंध्र प्रदेश: वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
01-Nov-2025 8:11 PM
आंध्र प्रदेश: वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों से दुखी हूं.”

उन्होंने कहा, “पीड़ित परिजनों और घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें हिम्मत मिलेगी और वे जल्द ठीक हो जाएंगे.”

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के कासीबुग्गा में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गई है. पुलिसकर्मियों ने बीबीसी तेलुगु से इसकी पुष्टि की है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि यह घटना उस समय घटी जब एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जुटे थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट