ताजा खबर
लखनऊ को यूनेस्को ने दिया ये दर्जा
01-Nov-2025 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यूनेस्को ने शुक्रवार को लखनऊ को 'क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी' घोषित किया है.
इसके बाद यूनेस्को की 'क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी' यानी खाने के लिए जानी जानेवाली 70 शहरों की सूची में अब लखनऊ भी शामिल हो गया है.
लखनऊ से पहले हैदराबाद को भी इस सूची में शामिल किया जा चुका है.
संयुक्त राष्ट्र ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “मुंह में पानी लाने देने वाले गलौटी कबाब से लेकर अवधी बिरायनी, मजे़दार चाट, गोलगप्पे और मक्खन मलाई, उत्तर प्रदेश का लखनऊ खाने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत है, जो सदियों पुरानी परंपराओं से भरपूर है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


