ताजा खबर
आंध्र में काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़ : कम से कम सात की मौत
01-Nov-2025 1:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
काशीबुग्गा (आंध्र प्रदेश), 1 नवंबर। श्रीकाकुलम जिले के एक मंदिर में शनिवार को भगदड़ मचने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
नायडू ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


