ताजा खबर

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक सवार की मौत, 17 घायल
01-Nov-2025 12:20 PM
तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक सवार की मौत, 17 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 1 नवंबर। पिकनिक के लिए निकले एक ही परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह से करीब 30 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर तुरतुरिया (कसडोल) दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में डोंगरीडीह (थाना लवन क्षेत्र) के पास अचानक पिकअप का पिछला चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में 55 वर्षीय राम प्रसाद कैवर्त पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग घायल हो गए। घायलों को लवन पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कसडोल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं में प्रिया कैवर्त (20 वर्ष) पिता जोहित लाल, खिलेश कैवर्त (10 माह) पिता परमेश्वर, त्रिवेणी कैवर्त (53 वर्ष) पति जोहित, गंगा कैवर्त (28 वर्ष) पति परमेश्वर निवासी तरौद, थाना अकलतरा, और नितेश कैवर्त (26 वर्ष) पिता अंगद शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि वाहन का पिछला पहिया बेरिंग सहित टूट गया था, जिसके कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट