ताजा खबर

तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मंत्रालय की योजनाओं पर चर्चा
30-Oct-2025 11:41 AM
तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मंत्रालय की योजनाओं पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 30 अक्टूबर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल से सौजन्य भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान तोखन साहू ने मंत्रालय से संबंधित पिछले दो तिमाहियों के कार्य प्रदर्शन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान प्राप्त अनुभवों और अवलोकनों को भी साझा किया।

दोनों मंत्रियों ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आगामी कार्य दिशा पर महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि मंत्रालय की सभी योजनाओं को समयबद्ध और परिणामोन्मुख तरीके से आगे बढ़ाया जाए।


अन्य पोस्ट