ताजा खबर

क्रांति सेना के खिलाफ प्रदर्शन
29-Oct-2025 7:22 PM
क्रांति सेना के खिलाफ प्रदर्शन

सिंधी समाज ने की थाने में शिकायत 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर,28 अगस्त।
छत्तीसगढ़ सिन्धी समाज ने क्रांति सेना द्वारा  समाज के विभूतियों के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई है।इस सिलसिले में बुधवार को सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिंधी समाज के पदाधिकारी महेश दरियानी, और सिंधी कौंसिल के पदाधिकारियों की हुई। इसमें अध्यक्ष ललित जैसिंघ भी थे। इसमें क्रांति सेना के पदाधिकारियों के बयानबाजी पर नाराजगी जताई, और सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है।इस दौरान गौरव मंधानी सहित अन्य कार्यकर्ता भी थे।

सिंधी महापंचायत का आरोप है कि क्रांति सेना से जुड़े लोग सिंधी समाज के महापुरुषों, और विभिन्न समाजों के लोगों को गालियां दे रहे हैं और प्रदेश के मुखिया एवं गृहमंत्री को भी अपशब्द कह रहे हैं।

महापंचायत ने पुलिस से मांग की है कि क्रांति सेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार  जाए।

महापंचायत ने चेतावनी दी है कि अगर क्रांति सेना के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


अन्य पोस्ट