ताजा खबर

कांग्रेस ने आपातकाल के माध्यम से लोकतंत्र पर कुठाराघात किया - किरण
रायपुर, 30 जून। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रसेन भवन पुरानी बस्ती में किया । इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा अपने पद को बचाने के लिए देश में इंदरा गांधी ने आपातकाल लगाया। आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारत के संविधान में संशोधन किया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि और वर्तमान पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने कैसे आपातकाल लगाकर सत्ता का दुरुपयोग किया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए देव ने सबको बधाई दी।
मॉक संसद में आपातकाल पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता साहू ने किया।
कार्यक्रम में मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, चंपा देवी पावले, ममता साहू, अलका चंद्राकर, शीतल नायक, मायाबेल चंदन, सुषमा खालको,हेमलता शर्मा, किरण मरकाम, किरण बघेल, मिनी पांडेय, आयुषी पांडे शीलू साहू, निशा चौबे सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।