ताजा खबर
ब्लू लाइन मेट्रो की सेवा प्रभावित, देरी से हो सकती है यात्रियों को परेशानी
09-Jun-2022 10:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि ब्लू लाइन मेट्रो सेवाएं प्रभावित हैं.
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक का रास्ता तय करती हैं.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि अन्य रूटों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी लेकिन ब्लू लाइन पर मेट्रो देरी से चलेंगी.
बीते एक हफ़्ते में यह दूसरा मौका है जब ब्लू लाइन मेट्रो प्रभावित हुई है. (bbc.com)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


