ताजा खबर

झुंड से बिछुड़े हाथी ने ग्रामीण को पटककर मार डाला, एक माह के भीतर पांचवी मौत
09-Jun-2022 10:31 AM
झुंड से बिछुड़े हाथी ने ग्रामीण को पटककर मार डाला, एक माह के भीतर पांचवी मौत

जशपुर, 9 जून। जिले के बगीचा क्षेत्र में हाथी के हमले से फिर एक की जान चली गई। इस इलाके में इन दिनों 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिस हाथी ने हमला किया उसे झुंड से बिछुड़ा बताया गया है।

जानकारी के अनुसार सोनसगरा का करमूराम नगेशिया अपनी ससुराल से कल शाम वापस लौट रहा था। इसी दौरान मैनी गांव के पास खालापारा बस्ती में लुंड्रा की ओर से पहुंचे हाथी ने उसे दौड़ाकर अपनी सूंड में जकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। बुरी तरह घायल बुजुर्ग को बतौली चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी इसके बाद बिमड़ा के जंगल की ओर बढ़ा है। इस इलाके में इस मौत से अब भी दहशत बनी हुई है। महीने भर में जशपुर जिले में हाथियों के हमले से 5 लोगों की जान जा चुकी है।  


अन्य पोस्ट