ताजा खबर

डीआरजी पर हत्या व मारपीट का आरोप, रावघाट प्रभावितों ने चक्काजाम कर कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया
09-Jun-2022 10:02 AM
डीआरजी पर हत्या व मारपीट का आरोप, रावघाट प्रभावितों ने चक्काजाम कर कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया

नारायणपुर बस्तर, 9 जून। रावघाट माइंस के आसपास के ग्रामीणों ने एक रैली निकाल और चक्काजाम कर भरंडा थाने में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है यदि निर्दोष लोगों की हत्या और मारपीट तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे डीआरजी जवानों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे‌ अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे।

ज्ञापन में कहा गया है कि 24 जनवरी 2022 को मानूराम नुरेटी को नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया था। इस मामले की अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। 25 मई को आतुरबेड़ा निवासी दो युवक एक शादी का कार्ड बांटने के दौरान रास्ता भटक कर बीएसएफ कैंप के मार्ग में आ गए थे। इन दोनों से बीएसएफ जवानों ने बेवजह मारपीट की। 31 मई को अंजरेल निवासी सोमनाथ दुग्गा के घर सिविल कपड़े और वर्दी में आठ दस जवानोंघुसकर लाठी, डंडे और लात घूंसों से मारपीट की। बीच बचाव करने आई उनकी मां को भी लाठी से मारा और उसके साथ छेड़खानी की। बड़े बेटे कमलेश को एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसे घसीट कर जीप में बिठाया गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। डीआरजी नारायणपुर ने एक महिला सहित चार के खिलाफ फर्जी नक्सली मामला दर्ज किया है। लगातार स्थानीय लोगों पर फर्जी नक्सली मामले दर्ज किए जा रहे हैं, उसकी जांच की जाए। 

ज्ञात को एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्र होने का हवाला देकर रावघाट संघर्ष समिति को प्रदर्शन की अनुमति देने से मना कर दिया था। इसके बाद भी समिति के अध्यक्ष सोमनाथ उसेंडी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। 

नारायणपुर एएसपी ने उनसे ज्ञापन लिया। समिति ने दस दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में जिस सोमनाथ दुग्गा का जिक्र किया गया है, उसे पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल बताया गया है


अन्य पोस्ट