ताजा खबर
रेंजर की हत्या में शामिल नक्सली नौ माह बाद गिरफ्तार
29-May-2021 5:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 29 मई। नौ महीने पहले जैगुर में हुए रेंजर की हत्या में शामिल एक नक्सल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को जांगला थाना से जिला बल व दरभा से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सली विरोधी अभियान पर ग्राम जैगुर व मेढ़पाल की ओर निकली हुई थी। इसी बीच मेढ़पाल के जंगलों से पुलिस ने नक्सल आरोपी मडक़ाम साधू (30) मेढ़पाल को गिरफ्तार किया।
ज्ञात हो कि 11 सितंबर 2020 को नक्सलियों ने जैगुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भैरमगढ़ अभ्यारण्य रेंज में पदस्थ रेंजर रथराम पटेल की हत्या कर दी थी। उस घटना में पकड़ा गया नक्सली शामिल था। पकड़े गए नक्सली को पुलिस न्यायालय बीजापुर पेश किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे