कोरबा

5 साल से लापता न्यूज एंकर की 3 दिनों से फोरलेन के नीचे स्कैनर से तलाश
06-Jun-2023 6:22 PM
5 साल से लापता न्यूज एंकर की 3 दिनों से फोरलेन के नीचे स्कैनर से तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोरबा, 6 जून। बीते 5 साल से लापता एक लोकल चैनल की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना के शव की तलाश फोरलेन सडक़ के नीचे की जा रही है। इसके लिए 3डी स्कैनर के साथ विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना 5 साल पहले अचानक लापता हो गई थी। कुसमुंडा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कई माह बाद सन् 2019 में गुमशुदा इंसान की एफआईआर दर्ज की थी। जांच पड़ताल के बाद हाल ही में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को कोरबा दर्री मार्ग पर गड्ढा खोदकर दफना दिया था। इस जगह पर अब मोटी कांक्रीट वाली फोरलेन सडक़ बन गई है। पुलिस ने पहले सडक़ में संभावित स्थान पर खुदाई करके शव की तलाश करने की कोशिश की लेकिन बाद में समझ में आया कि इसमें काफी वक्त लग जाएगा और ठीक जगह पर खुदाई नहीं होने से सडक़ भी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद बीते 3 दिनों से रायपुर से विशेषज्ञों का दल 3डी स्कैनर के साथ कोरबा पहुंचा है जो 6-7 फीट गहराई तक शव को संभावित स्थानों पर राडार की मदद से तलाश रहे हैं।


अन्य पोस्ट