कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अक्टूबर। जिला कोंडागांव सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव कर्मचारी भवन फरसगाँव में संपन्न हुआ। सहायक शिक्षक फेडरेशन कोंडागांव के जिलाध्यक्ष मदन लाल राठौर बने।
अध्यक्ष पद हेतु मदन लाल राठौर का नाम सर्व सम्मिति से प्रस्तावित किया गया। जिले के पांचों विकासखंड के ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के द्वारा सर्व सम्मति से मदन लाल राठौर को अध्यक्ष पद हेतु अनुशंसा की गई। इससे पूर्व मदन लाल राठौर वर्तमान में दूसरी बार कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। फेडरेशन में शिक्षक हित में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में कांकेर से उत्तम कुमार बघेल,प्रांतीय महामंत्री शेषनाथ पांडे,बलराम यादव,रविन्द्र राठौर,ब्लाक अध्यक्ष नीलम मेश्राम केशकाल,मानसाय मरकाम बड़ेराजपुर ,महेंद्र पटेल फरसगाँव,महेंद्र नेताम माकड़ी,जिला सचिव गुलेंद्र पटेल,जिला पदाधिकारीयों में अरूण दीवान कार्यकारी अध्यक्ष,चंद्रभान बघेल, हितेंद्र पांडे,बाबूलाल पांडे सहित जिले के शिक्षकगण उपस्थित रहे।


