खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

मुख्य मार्ग पर सडक़ सुरक्षा पर जताई चिंता, कलेक्टर को आवेदन, कार्रवाई की मांग
27-Mar-2026 9:18 PM
मुख्य मार्ग पर सडक़ सुरक्षा पर जताई चिंता, कलेक्टर को आवेदन, कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 27 मार्च।
नगर के मुख्य मार्ग पर सडक़ सुरक्षा को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है। एसडीएम कार्यालय से चौपाटी पेट्रोल पंप तक के मार्ग पर पिछले एक वर्ष में कई सडक़ दुर्घटनाएं होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दुर्घटनाओं में कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है।

नागरिकों का कहना है कि मार्ग पर डिवाइडर जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा सडक़ के किनारों पर अतिक्रमण होने की बात भी सामने आई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में प्रशासन को पहले भी जानकारी दी गई है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह चंदेल ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर डिवाइडर निर्माण, अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।


अन्य पोस्ट