खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

लोगों को उनके अधिकार व न्याय दिलाने संगठन निरंतर प्रयासरत- रानी राजलक्ष्मी
20-Mar-2023 4:07 PM
लोगों को उनके अधिकार व न्याय दिलाने संगठन निरंतर प्रयासरत- रानी राजलक्ष्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 20 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने केसीजी के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर से कार्यालय में पहुँचकर मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को संगठन की मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन के सदस्यों की सूची सौंपीं। संगठन के सदस्यों ने जिला जनसम्पर्क विभाग को सदस्यों की सूची की एक प्रति दी।

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन, जिला इकाई की अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी के दिशा निर्देशों पर टीम के गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है। संगठन द्वारा मानव अधिकार से वंचित और पीडि़त व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया जा रहा है। पीडि़त व्यक्तियों की समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाने एवं लोगों को उनके अधिकार और न्याय दिलाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन की टीम द्वारा कलेक्टर जगदीश सोनकर और जिला एसपी अंकिता शर्मा जी को संगठन की ओर से उनके अच्छे कार्यों के लिए गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।

जिला में अपनी टीम की संपूर्ण कार्य की जानकारी एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट पीआरओ में दिया गया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के जिला टीम के सदस्यगण जिला उपाध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव, हेमलता जैन, मीनाक्षी जंघेल, महासचिव रैना सूयश सिह, जिला मीडिया प्रभारी शिवानी परिहार, जिला सचिव सिमरन खजांची, अंजू शर्मा, लीगल एडवाइजर नीतू जैन, जिला स्पीकर स्मिता चौरे व अन्य सदस्य उपस्थित थे।  
 


अन्य पोस्ट