खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में खैरागढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन
27-Dec-2022 7:07 PM
संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में खैरागढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 27 दिसंबर। दुर्ग संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर को हुआ। कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागी शामिल हुए।

कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि किस्मत ने सबको हीरा बनाया है, जो जितना घिसेगा उतना चमकेगा।

संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले (प्रतिभागी आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक) प्रतिभागियों के नाम- टेकराम एवं साथी (लोक नृत्य गेड़ी), परमानंद पांडेय एवं साथी (लोक गीत), सोमनाथ एवं साथी (एकांकी नाटक), राम भवसार (शास्त्रीय तबला वादन), सागर मिश्रा (हारमोनियम वादन), सम्राट चौधरी (शास्त्रीय कथक नृत्य), डिकेश्वरी साहू एवं साथी (सुवा नृत्य), पूर्णिमा राना एवं साथी (बस्तरिहा लोक नृत्य), रचना मरकाम (चित्रकला प्रतियोगिता), फलेश्वरी साहू (निबंध लेखन प्रतियोगिता) एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आयु वर्ग 40 वर्ष से अधिक मोती लाल भिमते (शास्त्रीय बांसुरी वादन), शिवचरण फिल्मों एवं साथी (करमा नाचा), उमेश एवं साथी (खो-खो पुरुष वर्ग)

युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले (आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक) प्रतिभागियों के नाम- राघव दीक्षित (शास्त्रीय बांसुरी वादन), विधा नायर (ओडीसी शास्त्रीय नृत्य), हेमलता एवं साथी (खो-खो महिला वर्ग) एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आयु वर्ग 40 वर्ष से अधिक  मोनिका सिंह (भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य), दान देवी एवं साथी (सुवा नृत्य), सालिक पाल (भौंरा), देवकी नेताम (गेडी दौड़), निवेदिता सिंह (चित्रकला प्रतियोगिता), संदेश एवं साथी (कबड्डी पुरुष वर्ग) युवा महोत्सव के आयोजन में संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, टी.के.साहू,  प्रकाश राजपूत के योगदान से प्रतियोगिता में शामिल हुए।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के कुल 120 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर में सम्पन्न होना है।

इस प्रतियोगिता में बैजनाथ वर्मा, हीराराम उइके, राजेंद्र साहू, विशाल ठाकुर, विनीता सिंह, मोनिया सिंह एवं दीनदयाल लहरे का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट