खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
लैंगिक असमानता को खत्म करने कैंडल मार्च, ली शपथ
24-Dec-2022 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 24 दिसंबर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर नगर पंचायत गंडई में लैंगिक असमानता को दूर कर समानता लाने हेतु निकाय क्षेत्र की महिलाओं ने मिलकर नगर में कैंडल मार्च किया और नगर पंचायत में सभी ने मिलकर शपथ लिए है।
जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई में कार्यरत महिलाओं, महिला नेत्रियों एवं आम महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर नगर पंचायत गंडई निर्देश पर गंडई में लिग भेद को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर लैंगिक समानता का संदेश दिया। कैंडल मार्च को नगर पंचायत गंडई से तिरंगा चौक तक ले जाया गया, जहाँ से वापस नगर पंचायत में जाकर शपथ लिया गया कि लैंगिक समानता को लेकर सभी अपनी भूमिका निभाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


