खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आई खुशहाली
18-Dec-2022 4:05 PM
सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आई खुशहाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 18 दिसंबर।
सरकार के 4 साल पूरे होने की खुशी में सोनेसरार वार्ड के गौठान में गौरव दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक खान, पार्षद दीपक देवांगन, शत्रुघ्न धृतलहरे, दिलीप लहरें, पुरुषोत्तम वर्मा, शहर अध्यक्ष भीखमचंद, ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, नसीमा मेमन, किरण झा, मीरा गुलाब चोपड़ा, नदीम अहमद सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वीडियोग्राफी के जरिए सीएम भूपेश बघेल की बात सुनी गईं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम पंचायतों, गौठानों एवं धान खरीदी केन्द्रों, तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और नगरीय निकाय के वार्ड स्तर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस तिहार मनाया गया। सीएम का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का श्रवण किया गया।

कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत खैरागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर के गौठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आकाश दीप गोल्डी, सरपंच ग्राम पंचायत सहसपुर पुष्पा वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य नंदकुमार वर्मा, दुर्गेश वर्मा, संदीप सिरमौर, जनपद पंचायत के सीईओ चित्रदत्त दुबे, उद्यान अधिकारी आर के मेहरा, मत्स्य निरीक्षक देशमुख सहित गौठान समिति के पदाधिकारी, स्व सहायता समूह की बहने उपस्थित थी।

सीएम ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया गया। सरकार की योजनाओं से आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है।  छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर 2500 रूपए प्रति च्ंिटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया। प्रदेश के विकास और खुशहाली के हमारे पुरखों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार द्वारा योजनाए चलाई जा रही है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसान पुत्र है और किसानों के दुख-दर्द पीड़ा को समझते है। चार साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। खैरागढ़ जनपद पंचायत के सहसपुर को मॉडल पंचायत के रूप में चुना गया है। महिला स्वयं सहायता समूह बेहतर काम कर रही है।

श्री गोल्डी ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील लोगों से की। जनपद पंचायत के सीईओ श्री दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि स्व सहायता समूह की बहने आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है। महिला समूह द्वारा लगभग 2.50 लाख रूपये का वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया है। उद्यान अधिकारी श्री मेहरा एवं मत्स्य निरीक्षक श्री देशमुख द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को शाल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। महिला स्व सहायता समूह की बहनों को साड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम स्थल में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।
 


अन्य पोस्ट