अंतरराष्ट्रीय
उपद्रवियों ने ढाका में 9 बसों और 5 दुकानों में लगाई आग
28-Apr-2021 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ढाका, 28 अप्रैल | उपद्रवियों ने आज ढाका के नवाबगंज में बंदुरा बाजार बस काउंटर पर खड़ी नौ बसों को आग लगा दी और पांच दुकानों को भी जला दिया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। ये हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
अग्निशमन सेवा के मीडिया दल के निदेशक एमडी रायन ने पुष्टि की, कि आग पर काबू पा लिया गया है और अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा टीम की चार इकाइयों द्वारा स्थिति नियंत्रण में है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


