अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 20 की मौत
04-Apr-2021 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जकार्ता, 4 अप्रैल | इंडोनेशिया के पूर्व नुसा तेंगारा प्रांत में बाढ़ की वजह से कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और नौ घायल हो गए हैं। साथ ही पांच लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रवक्ता रादित्य जती के हवाले से बताया कि प्राकृतिक आपदा सुबह 1 बजे फ्लोर्स तैमूर जिले में हुई।
उन्होंने कहा कि आपदा ने दर्जनों घरों को बर्बाद कर दिया, कई लोगों बाढ़ में बह गए और इसने एक पुल को नष्ट कर दिया।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सभी घायलों का इलाज पास के स्वास्थ्य क्लीनिक में किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने एक सप्ताह के भीतर भारी बारिश, तेज हवाओं और लहरों का अनुमान लगाया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


