अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में सदिग्ध शार्क हमले में महिला की मौत
08-Jan-2021 9:12 PM
न्यूजीलैंड में सदिग्ध शार्क हमले में महिला की मौत

वाशिंगटन, 8 जनवरी | न्यूजीलैंड में शुक्रवार को संदिग्ध शार्क हमले में एक महिला की मौत। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि, यह घटना गुरुवार शाम को ऑकलैंड से करीब 153 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल वैही बीच पर हुई।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि एक महिला के पानी में घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद शाम करीब 5.10 बजे इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया। महिला को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसपर शार्क ने हमला किया होगा।

हालांकि, कुछ समय बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

न्यूजीलैंड में शार्क हमले के मामले बहुत ही कम पाए जाते हैं, हालांकि यहां के पानी में 60 से अधिक प्रजातियों का घर है।

देश के संरक्षण विभाग के अनुसार, पिछले 170 वर्षो में, न्यूजीलैंड में केवल 13 घातक शार्क हमले हुए हैं।(आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट