अंतरराष्ट्रीय
जर्मनी : बर्लिन में गोलीबारी, 4 घायल
26-Dec-2020 4:49 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बर्लिन, 26 दिसंबर | जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार को गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समाचार संस्थान ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना क्रूजबर्ग जिले में हुई।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि किसने गोलीबारी की है।
घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे