अंतरराष्ट्रीय
कैलिफोर्निया में चर्च में हमले में 2 की मौत, कई घायल
23-Nov-2020 3:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सैन फ्रैंसिस्को, 23 नवंबर | अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक चर्च पर चाकू से हुए हमले में कम से कम दो लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन जोस शहर के ग्रेस बैपटिस्ट चर्च में रविवार रात को ये हमला हुआ।
पुलिस ने कहा कि कुछ लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं।
उन्होंने कहा, छुरा घोंपने के समय कोई चर्च सेवा नहीं चल रही थी।
बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें चर्च लाया गया था।
पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे