अंतरराष्ट्रीय
बुधवार को धरती की कक्षा को पार करेगा हवाई जहाज के आकार का धूमकेतू
06-Oct-2020 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
न्यूयार्क, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| हवाई जहाज के आकार का एक धूमकेतू बुधवार को धरती की कक्षा को पार करेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र-नासा ने हालांकि कहा है कि इस धूमकेतू से धरती को कोई नुकसान नहीं होगा।
जैसा कि यह धरती की कक्षा को पार करेगा, लिहाजा इसे 2020 आरके2 नाम दिया गया है। यह धरती से 38,30,238 किलोमीटर दूर होगा।
आकार की बात करें तो यह धूमकेतू 80 मीटर चौड़ा (एक बोइंग 747 के आकार का) है और 6.68 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे