अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के शव को दफ़न करने की रस्में 4 जुलाई से होंगी शुरू
14-Jun-2026 9:43 AM
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के शव को दफ़न करने की रस्में 4 जुलाई से होंगी शुरू

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार और दफ़न की रस्में 4 जुलाई से तेहरान में शुरू होंगी.

न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, 4 से 5 जुलाई को तेहरान के इमाम ख़ुमैनी ग्रैंड मोसाला में विदाई समारोह आयोजित किए जाएंगे.

आयोजन कमेटी ने बताया कि 6 जुलाई को तेहरान में अंतिम संस्कार से पहले जुलूस निकाला जाएगा, और उसके बाद 7 जुलाई को पवित्र शहर क़ोम में दूसरा जुलूस निकाला जाएगा.

वहीं उत्तर पूर्वी शहर मशहद में 9 जुलाई को उनके शव को दफ़नाया जाएगा.

इस साल फ़रवरी में अली ख़ामेनेई अमेरिकी और इसराइली हमलों में मारे गए थे. वो तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे. उनके निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा ख़ामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट