अंतरराष्ट्रीय
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन को यहूदी विरोधी बताया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यहूदी-विरोधी तानाशाह अर्दोआन, कुर्द लोगों का नरसंहार कर रहे हैं, हमास जैसे आतंकवादी संगठन का समर्थन करते हैं, अपने ही लोगों पर ज़ुल्म करते हैं और राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "वह आख़िरी व्यक्ति हैं जो इसराइल को नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं. इसराइल और दुनिया की सबसे नैतिक सेना, आईडीएफ़, ईरान और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी, क्योंकि वे मध्य पूर्व और पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं."
"इसराइली सेना और आईडीएफ, जिसे दुनिया की सबसे नैतिक सेना बताया जाता है, ईरान और उसके सहयोगी संगठनों के ख़िलाफ़ सशक्त कार्रवाई जारी रखेगी, जिन्हें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया के लिए ख़तरा माना जाता है." (bbc.com/hindi)


