अंतरराष्ट्रीय

शी जिनपिंग बोले, 'चीन और उत्तर कोरिया की तक़दीर एक'
09-Jun-2026 10:19 AM
शी जिनपिंग बोले, 'चीन और उत्तर कोरिया की तक़दीर एक'

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उत्तर कोरिया के दो दिन के दौर पर हैं. 2019 के बाद यह उनका उत्तर कोरिया का पहला आधिकारिक दौरा है.

सोमवार सुबह राजधानी प्योंगयांग पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.

बाद में शी और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच शिखर बैठक हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया.

चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़, शी जिनपिंग ने सोमवार रात एक डिनर कार्यक्रम में कहा कि चीन और उत्तर कोरिया "पहाड़ों और नदियों से जुड़े हुए हैं और उनकी तक़दीर एक ही है."

शी ने यह भी कहा कि उन्होंने किम के साथ 'समय के रुझान को समझने' और 'उच्च स्तर के सहयोग के साथ-साथ लोगों के बीच रिश्तों को और मज़बूत करने' पर 'महत्वपूर्ण सहमति' बनाई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट