अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मध्य पूर्व में शांति बरतने और संयम बनाए रखने की अपील की है.
उन्होंने दावा किया कि "अब आख़िरी मक़सद लगभग पूरा होने वाला है, ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए."
शहबाज़ शरीफ़ ने एक्स पर लिखा, "मध्य पूर्व में हाल ही में बढ़ी हिंसा यह साफ़ याद दिलाती है कि कमज़ोर युद्धविराम कितने ख़तरनाक हो सकते हैं और इसके कितने भारी नतीजे हो सकते हैं."
"जब हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर ईमानदारी और मेहनत से इस संघर्ष का शांतिपूर्ण हल ढूंढ रहे हैं, ख़ासकर जब आख़िरी मक़सद लगभग पूरा होने वाला है, तो हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं."
उन्होंने लिखा, "आइए हम हिंसा और तबाही की बजाय शांति और कूटनीति के रास्ते पर चलते रहें, क्योंकि इसमें सफलता की रोशनी साफ़ दिखती है."
गौरतलब है कि ईरान ने रविवार को इसराइल पर कई मिसाइलें दागीं. इसके जवाब में इसराइल ने भी ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं. (bbc.com/hindi)


