अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं नेतन्याहू को जो करने के लिए कहता हूँ, उसे वह कर देते हैं'
09-Jun-2026 8:40 AM
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं नेतन्याहू को जो करने के लिए कहता हूँ, उसे वह कर देते हैं'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी से एक संक्षिप्त बातचीत में कहा है कि अगर वह इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को कुछ करने के लिए कहते हैं, तो वह उसे कर देते हैं.

ट्रंप से बीबीसी की नॉर्थ अमेरिका संपादक सारा स्मिथ ने सोमवार को फ़ोन पर बात की.

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को ईरान पर हमला रोकने के लिए कैसे राज़ी किया.

ट्रंप ने जवाब दिया, "मैंने सिर्फ़ इतना कहा, 'हमें समझदारी से काम लेना होगा.' हम एक बेहद मज़बूत समझौते पर हस्ताक्षर करने के बहुत क़रीब हैं, एक बहुत अच्छे समझौते पर."

उन्होंने कहा, "न परमाणु हथियार होंगे, न कुछ और. आप जानते हैं, हमें बहुत ज़्यादा कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना होगा."

जब ट्रंप से पूछा गया कि उनकी ओर से इसराइल से ईरान के हमलों के जवाब में मिसाइलें न दागने के आग्रह के बावजूद नेतन्याहू ने जवाबी हमला किया.

इस पर ट्रंप ने कहा, "नहीं, नहीं. वे पहले ही जा चुके थे. वे पहले ही जा चुके थे. वे पहले से ही रास्ते में थे."

वहीं, ट्रंप ने नेतन्याहू के बारे में कहा, "अगर मैं उनसे कुछ करने को कहता हूं, तो वह कर देते हैं."

दो महीने पहले ईरान के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद रविवार को पहली बार इसराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले किए. इसके बाद अमेरिका और इसराइल के नेताओं के बीच बातचीत हुई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट