अंतरराष्ट्रीय

देखें VIDEO: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 से ज्यादा की मौत
08-Jun-2026 11:48 AM
देखें VIDEO:  फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 से ज्यादा की मौत

दक्षिणी फिलीपींस में सोमवार सुबह आए रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस समुद्री भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और एक मुख्य संपर्क पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. भूकंप के तुरंत बाद समुद्र में करीब 1 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठीं जो तटीय इलाकों से जा टकराईं. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 4 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

सुनामी के खतरे को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने तटीय और संवेदनशील इलाकों के लोगों से तुरंत ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. इस आपदा का असर पड़ोसी देशों में भी देखा गया, जिसके चलते इंडोनेशिया और मलेशिया के अधिकारियों ने भी अपने नजदीकी तटीय क्षेत्रों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया.

यह आपदा इस साल फिलीपींस में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसका केंद्र दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक शहर जनरल सैंटोस से करीब 13 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर था. राहत और बचाव दल फिलहाल प्रभावित इलाकों में मलबे को हटाने और घायलों की मदद करने में जुटे हैं. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट