अंतरराष्ट्रीय
इसराइल पर ईरान के ताज़ा हमलों के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में उछाल
08-Jun-2026 10:39 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान की ओर से इसराइल पर मिसाइल हमलों और बाद में इसराइली वायु सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद सोमवार सुबह एशियाई बाज़ारों में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
अप्रैल में ईरान, इसराइल और अमेरिका के बीच एक नाज़ुक युद्धविराम समझौता होने के बाद यह पहला मौक़ा है जब ईरान ने इसराइल पर मिसाइल हमला किया है.
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की क़ीमत 2.6 फ़ीसदी बढ़कर 95.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल 2.5 फ़ीसदी बढ़कर 92.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
अप्रैल में युद्धविराम समझौता होने के बाद से ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
पिछले एक हफ़्ते के दौरान तेल की क़ीमतें लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई थीं.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


