अंतरराष्ट्रीय
ईरान में इसराइली हमले, इन शहरों में सुने गए धमाके
08-Jun-2026 8:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइली एयरफ़ोर्स ने कहा है कि उसने ईरान के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं, ईरान के सरकारी टीवी ने देश के तीन शहरों में धमाकों की ख़बर दी है.
सरकारी टीवी ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, "तेहरान, तबरीज़ और इस्फ़हान में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं."
रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य ईरान के शहर करज के आसपास भी धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं.
इससे पहले ईरान ने इसराइल पर कई मिसाइलें दाग़ीं.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बयान में कहा है कि ये हमले एक चेतावनी हैं.
आईआरजीसी ने कहा है कि इससे "पूरे हफ़्ते के लिए लगातार हमलों की शुरुआत" हो रही है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


