अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी, कई लोगों को गोली लगी
07-Jun-2026 8:43 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगी है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है.
यह घटना ओहायो के टोलेडो शहर की है.
टोलेडो पुलिस विभाग का कहना है कि उसे ओल्ड वेस्ट एंड फ़ेस्टिवल के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. मौक़े पर पहुंचने पर पुलिस को 'गोलीबारी से प्रभावित कई लोग" मिले, जिनमें से "कई लोगों" को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने अब तक घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई है, लेकिन टोलेडो के मेयर वेड कैपज़ुकिएविच ने स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूटीओएल 11 को बताया कि माना जा रहा है कि आठ लोगों को गोली लगी है और सभी घायलों की जान बचने की उम्मीद है.
पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस घटना में शामिल 'हमलावर या हमलावरों' की तलाश की जा रही है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


