अंतरराष्ट्रीय

ज़ेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला खत, बातचीत पर क्या कहा
05-Jun-2026 10:37 AM
ज़ेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला खत, बातचीत पर क्या कहा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ जंग ख़त्म करने के लिए एक नया प्रस्ताव रखा है.

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में ख़ुद और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आमने-सामने की मुलाक़ात की इच्छा ज़ाहिर की है.

यूक्रेनी नेता ने लिखा, "जब तक कि यूरोप में चल रहा युद्ध एक बार फिर अमेरिका के ध्यान का केंद्र न बन जाए, सिर्फ़ इंतज़ार करना ग़लत होगा."

उन्होंने आगे कहा कि शांति केवल यूक्रेन और रूस के बीच "सीधी बातचीत के ज़रिए ही" आ सकती है.

उन्होंने प्रस्तावित बातचीत तक के लिए पूरी तरह से युद्धविराम की भी अपील की है, जिसे पुतिन ने गुरुवार को पहले ही खारिज कर दिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्हें लगता है कि अगर दोनों नेता मिलते हैं तो "यह बहुत अच्छा होगा."

क्रेमलिन ने पुष्टि की कि उसे खत मिल गया है और पुतिन को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी.

खत का लहजा चुनौती भरा, यहाँ तक कि मज़ाकिया भी था, जिसमें रूसी क्षेत्र पर यूक्रेन के हालिया हमलों की ओर ध्यान दिलाया गया था.

ज़ेलेंस्की ने कहा, "सत्ता में 26 साल बिताने के बाद, पुतिन की बढ़ती उम्र अब अपना असर दिखाने लगी है."

खत में एक निमंत्रण भी दिया गया था. 

ज़ेलेंस्की ने लिखा, "यूक्रेन हमारे और आपके बीच सीधी बातचीत के ज़रिए इस युद्ध को खत्म करने का प्रस्ताव रखता है. मैं इसके लिए एक मुलाक़ात का प्रस्ताव रख रहा हूँ." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट