अंतरराष्ट्रीय

भारत में इसराइल के राजदूत ने ईरान पर हमले के बारे में क्या कहा
04-Jun-2026 11:27 AM
भारत में इसराइल के राजदूत ने ईरान पर हमले के बारे में क्या कहा

भारत में इसराइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने आरोप लगाया है कि ईरान बहुत ही बुरे इरादे के साथ बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियार बनाने की होड़ में लगा हुआ था.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “हम कई सालों से कूटनीति, राजनीतिक और आर्थिक दबाव के ज़रिए ईरानी शासन को अपना रवैया बदलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे कोई फ़ायदा नहीं हुआ, अब हम उन्हें सैन्य तरीकों से मनाने की कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, ”हमने शुरू में ही कह दिया था कि हमारा ईरान पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है... उन्होंने असल में बिना किसी वजह के अपने पड़ोसियों पर हमला किया है. मुझे लगता है कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे.”

उन्होंने इस बातचीत में दावा किया कि ईरानी शासन इस सारी बयानबाज़ी के बावजूद कि वह युद्ध में विजयी हुआ है, वह असल में एक बहुत ही कमज़ोर स्थिति में है.

रूवेन अज़ार ने पहलगाम हमले की तुलना सात अक्तूबर 2023 को इसराइल पर हुए हमले से की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट