अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान में कब होगा समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब
02-Jun-2026 8:40 AM
अमेरिका-ईरान में कब होगा समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ एक हफ़्ते में समझौता हो सकता है.

उन्होंने कहा कि यह समझौता युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने से जुड़ा होगा.

एबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "हालात अच्छे दिख रहे हैं, बहुत अच्छे."

ट्रंप ने यह भी बताया कि दिन में एक छोटा-सा मसला सामने आया था, लेकिन उन्होंने उसे तुरंत सुलझा लिया. राष्ट्रपति के मुताबिक़, यह मसला ईरान की नाराज़गी से जुड़ा था, जो लेबनान पर हो रहे इसराइली हमलों की वजह से था.

उन्होंने कहा, "मैंने हिज़्बुल्लाह से बात की और कहा गोली मत चलाओ. मैंने नेतन्याहू से बात की और कहा गोली मत चलाओ. दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चलाना बंद कर दिया."

ट्रंप ने माना कि यह प्रक्रिया आसान नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच गहरी दुश्मनी है.

उन्होंने कहा, "आप एक बहुत बड़े देश की बात कर रहे हैं जो समझौता करना चाहता है. उनके लिए आसान नहीं है, हमारे लिए भी आसान नहीं है. लेकिन हमें जो चाहिए, वह मिल रहा है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट