अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप का हेल्थ चेक-अप करने के बाद डॉक्टर ने क्या बताया?
30-May-2026 7:09 PM
डोनाल्ड ट्रंप का हेल्थ चेक-अप करने के बाद डॉक्टर ने क्या बताया?

डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस से जारी एक नोट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 'पूरी तरह से स्वस्थ' हैं.

ट्रंप के डॉक्टर शॉन बारबेला ने बताया कि इस हफ़्ते हुए टेस्ट में दिखा कि 79 साल के डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में हल्की सूजन है और हाथों पर सामान्य चोट के निशान हैं.

डॉ शॉन बारबेला ने शुक्रवार शाम जारी नोट में कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का शारीरिक स्वास्थ्य एकदम ठीक है. उनका दिल, फेफ़ड़े, नर्वस सिस्टम और पूरा शरीर अच्छी और सामान्य स्थिति में है.

डॉक्टर के मुताबिक़, ट्रंप राष्ट्रपति पद और अमेरिकी सेना के कमांडर-इन-चीफ़ की ज़िम्मेदारियां निभाने के लिहाज़ से पूरी तरह फिट हैं.

गौरतलब है कि ट्रंप का सालाना हेल्थ चेक-अप 26 मई को हुआ था. वो अगले महीने यानी जून में 80 साल के हो जाएंगे.

डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ख़ुद को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन से ज़्यादा एनर्जेटिक और फिट बताते हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट