अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध में रूस के लगभग पांच लाख सैनिक मारे गए, ब्रिटेन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी का दावा
28-May-2026 11:11 AM
यूक्रेन युद्ध में रूस के लगभग पांच लाख सैनिक मारे गए, ब्रिटेन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी का दावा

फ्रैंक गार्डनर, सुरक्षा मामलों के संवाददाता और हेनरी मूर

ब्रिटेन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी जीसीएचक्यू के मुताबिक़ 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध में रूस के लगभग पांच लाख सैनिक मारे गए हैं.

एजेंसी ने कहा है कि यूक्रेन पर पूरे तौर पर हमले के बाद से अब तक रूस के पांच लाख सैनिकों की मौत हुई है.

ये आंकड़े ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी जीसीएचक्यू की निदेशक एन किस्ट-बटलर ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में साझा किए.

ख़ुफ़िया एजेंसी की चीफ़ ने चेतावनी दी कि ब्रिटेन इस समय एक "निर्णायक मोड़" पर खड़ा है, क्योंकि रूस देश के अहम बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बना रहा है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्रेमलिन ब्रिटिश धरती पर जासूसी की कई साजिशों के पीछे रहा है और हाल के वर्षों में ब्रिटेन तथा अन्य नेटो देशों के ख़िलाफ़ एक अघोषित "हाइब्रिड युद्ध" चला रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट