अंतरराष्ट्रीय
-मुहम्मद काज़िम
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में चमन फाटक के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ है. इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की वजह से एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पलट गए.
चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना तेज़ था कि रेलवे ट्रैक के पास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि आसपास के घरों को भी नुक़सान पहुंचा.
सेना और पुलिस बल हादसे वाली जगह पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने अभी तक धमाके की वजह या हताहतों की संख्या के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है.
रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ़ अब्बासी ने क्वेटा में हुए धमाके की कड़ी निंदा की है.
रेलवे प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में रेल मंत्री हनीफ़ अब्बासी ने कहा, "क्वेटा कैंट से आने वाली एक शटल ट्रेन चमन फाटक के पास धमाके की चपेट में आ गई."
उन्होंने बताया धमाके की वजह से इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पलट गए. (bbc.com/hindi)


